मेरे प्रिय मित्र, इस मई महीने में परमेश्वर हमारे जीवन में सब कुछ फिर से पुनः स्थापित करने का वादा करते हैं। बाइबल भजन संहिता 102:16 में कहती है,
'क्योंकि यहोवा ने सिय्योन को फिर बसाया है, और वह अपनी महिमा के साथ दिखाई देता है; '
हमारे जीवन में जो कुछ भी तबाह या बिखर गया हो, परमेश्वर वादा करते हैं कि वे हमें उसे फिर से बनाने के लिए अपनी शक्ति और महिमा से भर देंगे; हमारे जीवन में फिर से आनंद, प्रेम और एक महान जीवन होगा। (यशायाह 61:4, यशायाह 40:31 और यशायाह 58:12)
वे कौन सी चीजें हैं जिन्हें परमेश्वर हमारे जीवन में फिर से स्थापित करने जा रहा है?
1. हमारी किस्मत फिर से संवरेगी: परमेश्वर प्रतिज्ञा करते हैं कि वह हमारा सहारा बनेंगे एवं हमारे जीवन में हर चीज को तराशे हुए पत्थरों से फिर से बनायेंगे - हमारे रिश्ते, धन, स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा। हम जो बोएंगे, वही फल देगा और हमारा काम व जीवन समृद्ध होगा। परमेश्वर की आशीष एवं उसकी कृपा हमारे जीवन में प्रकट होगी एवं हम उस नए पत्थर से उठकर अपने जीवन का पुनर्निर्माण करेंगे। (आमोस 9:14, यशायाह 9:10, 1 कुरिन्थियों 10:4 एवं प्रेरितों के काम 15:16)
2. पवित्र आत्मा के द्वारा आपके परिवार का पुनर्निर्माण होगा: वह हमारे परिवार के हर सदस्य पर अपनी आत्मा उंडेलेंगे एवं हमारे बेटे-बेटियां भविष्यवाणी करेंगे, यीशु मसीह की गवाही साझा करेंगे। परमेश्वर हमें अपना निवास स्थान बनाएंगे एवं हमारे परिवार को सम्मान मिलेगा। (योएल 2:25-27 एवं प्रकाशितवाक्य 19:10)
3. हमारा नाम फिर से बनाया जाएगा: वह हमें उस स्थान पर विजयी बनायेंगे जहाँ हमें शर्मिंदगी झेलनी पड़ी है एवं हमें एक नया नाम देंगे। नया पद, नया रूतबा, नई उपलब्धियाँ प्राप्त होंगी एवं हमें परमेश्वर की नई महिमा एवं बड़ा सम्मान प्राप्त होगा। (प्रकाशितवाक्य 2:17, यशायाह 62:2, यशायाह 65:15 एवं सपन्याह 3:19)
4. परमेश्वर अपनी महिमा से हमारे जीवन का पुनर्निर्माण करेंगे: जब यीशु अपनी महिमा में आएंगे, तो वे समस्त राष्ट्रों, आकाश, समुद्रों एवं सूखी भूमि को हिला देंगे और अपने लोगों को अपनी महिमा से भर देंगे। ठीक इसी प्रकार, जब हमारे जीवन में यह उथल-पुथल मचेगी, तब परमेश्वर की महिमा और भी अधिक प्रकट होगी।
जो महिमा वे हमें देंगे, वह हमारी पिछली महिमा से कहीं अधिक होगी (हाग्गै 2:6)।
"हे मेरे प्रेममय स्वर्गिक पिता, आपके इस बेटे/बेटी ने जो भी अपमान, पीड़ा, हानि, तिरस्कार और विदारकियाँ झेली हैं, उनके जीवन में अपनी महिमा पुनः भेजिए। उनके जीवन, उनकी आत्मा, उनके पेशे, उनके परिवार एवं उनकी सेवकाई का पुनर्निर्माण कीजिए। उनको और अधिक महिमा प्रदान कीजिए। यीशु के सामर्थी नाम में मैं
प्रार्थना करता हूँ, आमीन।"
आपके गौरवशाली दिन आने वाले हैं क्योंकि परमेश्वर आपको अपने निवास स्थान के रूप में पुनर्निर्मित कर रहे हैं।
डॉ. पॉल दिनाकरन
सीओओ के डेस्क से:
अप्रैल में प्रभाव – आपके माध्यम से
आपकी हार्दिक प्रार्थनाओं एवं उदार दान के बदौलत, पिछले महीने हमने 2 करोड़ 67 लाख प्रार्थना निवेदनों पर सेवा और सहायता प्रदान की, जिससे लोगों के जीवन और परिवारों का निर्माण हुआ।
- प्रार्थना भवनों पर 1.5 लाख लोगों ने व्यक्तिगत रूप से प्रार्थना की।
- 24x7 प्रार्थना हेल्पलाइन के माध्यम से 3.9 लाख कॉल के लिए प्रार्थना की गई।
- डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से 2.2 मिलियन लोगों ने परमेश्वर के प्रेम का अनुभव किया।
- 60,000 पत्र एवं ईमेल प्राप्त हुए, जिनके लिए प्रार्थना की गई एवं उत्तर दिए गए।
- सोशल मीडिया के माध्यम से हमने 2.8 करोड़ दर्शकों के जीवन को स्पर्श किया।
- प्रार्थना एवं भविष्यवाणी सशक्तिकरण प्रशिक्षण के पिछले बैच के 80 छात्र अब लोगों की सेवा करने के लिए यीशु बुलाता है सेवकाई में सक्रिय रूप से शामिल हैं।
- सभी प्रार्थना भवनों में 210 आउटरीच सभाएं आयोजित की गईं, जिनसे 20,600 लोग लाभान्वित हुए।
हर संख्या एक ऐसे जीवन को दर्शाती है जिस पर प्रभाव पड़ा है - और आप इस चमत्कार का हिस्सा हैं।
पिछले महीने, पवित्र आत्मा ने सभी सभाओं में सामर्थी रूप से कार्य किये, जब डॉ. पॉल दिनाकरन ने पुनर्जीवित मसीह की विजय का साहसपूर्वक प्रचार किया, जो आज भी जीवित हैं और जीवन को पुनर्स्थापित और संवारने का कार्य कर रहे हैं। दिनाकरन परिवार ने डॉ. डी.जी.एस. दिनाकरन प्रार्थना भवन में आयोजित गुड फ्राइडे सेवा में अपनी सेवाएं दीं। हजारों लोग क्रूस की शक्ति एवं उद्देश्य पर चिंतन करने के लिए एकत्रित हुए और उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति के लिए विजय प्राप्त करने और मसीह यीशु में एक नया जीवन जीने के लिए प्रार्थना की। 18 अप्रैल को असम के गुवाहाटी में आयोजित सहभागी सभा के दौरान, डॉ. पॉल दिनाकरन एवं बहन इवेंजेलिन पॉल दिनाकरन ने उत्तर पूर्वी क्षेत्र से आए हजारों से अधिक सहभागियों को आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने दीफू, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड और गुवाहाटी जैसे स्थानों से आए सैकड़ों प्रार्थना स्वयंसेवकों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की, जो इस सेवकाई को निष्ठापूर्वक सहयोग दे रहे हैं एवं उन्होंने पूर्वोत्तर अगुवों एवं सहभागियों की सभा के दौरान पादरियों का प्रोत्साहन किया और उनके लिए प्रार्थना की।
डॉ. पॉल दिनाकरन ने फरवरी 2014 में की गई अपनी मूल भविष्यवाणी के अनुसार, विश्व के देशों (मध्य पूर्व, अफ्रीका, भारत, चीन और ऑस्ट्रेलिया) के साथ होने वाली घटनाओं, साथ ही मसीह-विरोधी के उदय एवं मसीह के दूसरे आगमन का भी उल्लेख किया है। इसे देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://bit.ly/IRANWARPROPHECYHI
मई में किये जाने वाली सेवकाई
बेतहसदा प्रार्थना नगर : हर साल आगंतुकों की संख्या में वृद्धि के साथ - जिनमें से कई व्यक्तिगत प्रार्थना के लिए लंबी दूरी तय करते हैं और उन्हें स्थान और आवास संबंधी बाधाओं का सामना करना पड़ता है - बेतहसदा प्रार्थना केंद्र को एक "प्रार्थना के शहर" के रूप में विकसित करने की आवश्यकता है, जहां हर अनुरोध को बिना किसी देरी के पूरा किया जाता है।
इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए, हमें चैपल का विस्तार करके उसमें 3,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था करनी है, प्रार्थना भवन में टेलीफोन के माध्यम से प्रार्थना की सुविधा के साथ एक नया ऊँचा भवन बनाना है, और 2,000 लोगों की क्षमता वाला एक छात्रावास जोड़ना है। इस उद्देश्य के लिए प्रार्थना करें, प्रायोजक बनकर इसमें भागीदार बनें और अपना समय स्वयंसेवा के रूप में दें ताकि अनेक लोग मसीह को जान सकें एवं उनके प्रेम का अनुभव कर सकें।
डायनामिक किड्स कैंप: इस वर्ष, हमें उम्मीद है कि इस कैंप में 20,000 बच्चे भाग लेंगे एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आशीषें प्राप्त करेंगे। आप परमेश्वर की प्रेरणा से जितने चाहें उतने बच्चों के लिए प्रायोजित कर सकते हैं।
प्रार्थना भवनों में आयोजित होने वाली विशेष सभाएँ:
- 2 और 3 मई - सभी प्रार्थना भवनों में "उठो और निर्माण करें" आशीष सभा
- 5 मई, 2026 - दुमका प्रार्थना भवन के द्वारा करबिंधा में आयोजित आउटरीच सभा
- 16 मई, 2026 - जबलपुर प्रार्थना भवन द्वारा छिंदवाड़ा में आयोजित आउटरीच सभा
- 19 मई, 2026 - देहरादून प्रार्थना भवन द्वारा पौड़ी में आयोजित आउटरीच सभा
- 21 मई, 2026 - डॉ. डी.जी.एस. दिनाकरन प्रार्थना भवन द्वारा पोरूर में आयोजित आउटरीच सभा
भाई सैमुएल दिनाकरन द्वारा विशेष सभाएं
- 16 मई, शाम 6 बजे - दानिश मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल ग्राउंड, तिरुवनमलाई
- 31 मई, सुबह 9 बजे - जेसी हाउस, चेन्नई 600001 में रविवार की प्रार्थना सभा
यदि आप इन स्थानों में या इनके आसपास रहते हैं, तो कृपया निकटतम प्रार्थना भवनों से संपर्क करें और इसमें भाग लें।
कारूण्या विश्वविद्यालय
विज्ञान, इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भविष्य के अगुवों का निर्माण करना ताकि वे मानवता की सेवा कर सकें।
- कारूण्या संकाय ने रोबोटिक्स में अनुसंधान को आगे बढ़ाने के लिए IIT IHub से 32.88 लाख रुपये की अनुसंधान निधि प्राप्त की।
- कारूण्या के एक इनक्यूबेट ने MSME आइडिया स्कीम के तहत 15.00 लाख रुपये की परियोजना प्राप्त की, जिसका उद्देश्य नवीन और कुशल खाद्य प्रसंस्करण समाधान विकसित करना है।
- कारूण्या विश्वविद्यालय में आयोजित जॉब फेयर 2026 में 20 से अधिक प्रमुख कंपनियों के मानव संसाधन अधिकारी और 1,000 से अधिक नौकरी चाहने वाले एक साथ आए, जिससे साक्षात्कार, नेटवर्किंग और करियर के अवसरों के लिए एक जीवंत मंच तैयार हुआ। छात्रों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया और अपने भावी करियर की ओर आत्मविश्वास से कदम बढ़ाया। कारूण्या के छात्रों ने ऑटोडेस्क द्वारा आयोजित इंडिया डिजाइन वीक चैलेंज में मॉड्यूलर आपदा राहत बचाव
- कार्य के अपने अभिनव डिजाइन के लिए प्रथम पुरस्कार और 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार जीता।
- कारूण्या के संकाय और छात्रों ने उन्नत बायोमेडिकल सेंसिंग और अगली पीढ़ी के स्वास्थ्य सेवा निगरानी प्रणालियों में दो नए पेटेंट दाखिल किए हैं।
कारूण्या विश्वविद्यालय में वर्ष 2026-2027 बैच के लिए स्नातक एवं स्नातकोत्तर दोनों कार्यक्रमों की सीटें तेजी से भर रही हैं। करोड़ों रुपये की छात्रवृत्ति की घोषणा की गई है। अधिक जानकारी के लिए http://admissions.karunya.edu पर जाएं।
सीशा
करूणापूर्ण देखभाल के माध्यम से आशा को पुनर्स्थापित करना एवं जीवन का पुनर्निर्माण करना
- मणिपुर के कालापहाड़ स्थित सीशा लर्निंग सेंटर में नामांकित 55 ऐसे बच्चे, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है, उन्हें सीशा के नए कपड़े दिए गए।
- कोयंबटूर में मनोसामाजिक पुनर्वास एवं परामर्श सेवाओं के माध्यम से 107 लाभार्थियों को परामर्श दिया गया और चेन्नई के वानागरम पुनर्वास केंद्र में विशेष आवश्यकता वाले 15 बच्चों को विशेष शिक्षा और फिजियोथेरेपी प्रदान की गई।
- कुड्डालोर में सीशा के माध्यम से एचआईवी/एड्स से पीड़ित 120 बच्चों को पोषण पूरक दिए गए और कुड्डालोर, तंजावुर और चेन्नई में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविरों से 100 से अधिक लोगों को लाभ हुआ।
- परमेश्वर की कृपा, आपकी प्रार्थनाओं एवं आपके त्यागपूर्ण दान के बिना, इस तरह की सेवाएँ कभी संभव नहीं हो पातीं। स्वर्ग आपके विश्वास को दर्ज करेगा एवं आपको सबके सामने उसका प्रतिफल देगा (2 कुरिन्थियों 9:6)।
धन्यवाद, सहभागी!
आगे और भी बड़े उद्देश्य हैं, एवं आपकी निरंतर मदद हमें आगे बढ़ाएगी! आइए, इस महीने हम सब मिलकर सबसे बड़ी फसल काटें।

परमेश्वर के राज्य के निर्माण में हाथ मिलाएँ
Donate Now


