हे परमेश्वर के मेरे प्यारे बच्चों, प्रभु आपको शांति, आनंद और अपनी सभी प्रचुर आशीषें प्रदान करें। मेरे मित्र, इस संसार में हम कई बार परेशान होते हैं, रोजमर्रा की जिंदगी की कई समस्याओं से परेशान होते हैं। लेकिन यह वचन, यहोशू 21:44 कहता है, “यहोवा नें उन्हें चारों तरफ से विश्राम देगा।” यह वह वादा है जो प्रभु ने आज आपको दिया है। आप विश्राम, सुख, आनंद, सांत्वना और आराम चाहते हैं; प्रभु कहता है, “मैं तुम्हें दूंगा, मेरे पास आओ।” मत्ती 11:28 कहता है, “हे परिश्रम करने और बोझ से दबे हुए लोगो, मेरे पास आओ, और मैं तुम्हें विश्राम दूंगा।” क्या आप बहुत सारी चिंताओं से घिरे हो, मेरे मित्र? लोग आपको बहुत परेशान कर रहे हैं। लोग आपको इसलिए परेशान कर रहे हैं क्योंकि आप पर बहुत सारे कर्ज हैं। लेकिन परमेश्वर कहता है, “मेरे पास आओ, मेरे पास आओ। मैं तुम्हें शांति दूंगा।”

मेरे मित्र, आपका क्या हाल है? क्या आपका प्रभु के साथ घनिष्ठ संबंध है? हबक्कूक 3:16 कहता है, संकट के दिनों में वह उन्हें अपनी सेना के साथ बुलाएगा। और मत्ती 11:28 में प्रभु फिर कहता है, “हे परिश्रम करने वालो और बोझ से दबे हुए लोगो, मेरे पास आओ; मैं तुम्हें विश्राम दूंगा।” प्रभु आपको विश्राम या सांत्वना कैसे देगा? बाइबल कहती है, परमेश्वर के वचन के द्वारा। जितना अधिक आप परमेश्वर का वचन पढ़ेंगे, उतना ही अधिक आपको सांत्वना मिलेगी। रोमियों 15:4 कहता है, “जितनी बातें पहिले से लिखी गईं, वे हमारी ही शिक्षा के लिये लिखी गईं हैं कि हम धीरज और पवित्र शास्त्र की शान्ति के द्वारा आशा रखें।” भजन संहिता 119:50 भी कहता है, “हे प्रभु, तेरे वचन ने मुझे जीवन दिया है।” और भजन संहिता 94:19 कहता है, “जब मेरे मन में बहुत सी चिन्ताएं होती हैं, तब हे यहोवा, तेरी दी हुई शान्ति से मुझ को सुख होता।” जितना अधिक आप परमेश्वर का वचन पढ़ेंगे, उतना ही अधिक आपको परमेश्वर के वचन के द्वारा सांत्वना मिलेगी।

क्योंकि परमेश्वर के वचन में जीवन है। वास्तव में, इसमें जीवन है। यह सही समय पर आपसे बात करेगा। और जब आप परमेश्वर की उपस्थिति में प्रतीक्षा करेंगे, तो प्रभु आकर आपको विश्राम देगा। इसके अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। पूरे मन से उसकी खोज करें। जितना हो सके परमेश्वर का वचन पढे। वचन आप को सांत्वना देगा। प्रभु आप से बात करेगा। परमेश्वर की उपस्थिति में प्रतीक्षा करें, प्रभु स्वयं आपकी पुकार सुनेगा और आपको सांत्वना देगा तथा आपकी सभी समस्याओं से आपको मुक्त करेगा। क्या आप प्रभु की ओर देखने का अभ्यास करते हैं ? आएं, प्रभु को थामे रहें। उससे प्रार्थना करें। वह आपको शांति, सांत्वना, आराम और सही मार्ग दिखाएगा।

प्रार्थना: 
हे प्रभु, मैं अपने सभी बोझ और चिंताओं के साथ आपके पास आती हूँ। आप मुझे चारों ओर से घेरने वाली परेशानियों को देखते हैं। आपकी प्रतिज्ञा के अनुसार, मुझे हर तरफ से विश्राम दीजिए। मुझे सिखाइए कि मैं पूरे मन से आपकी खोज करूँ। मुझे प्रतिदिन आपके वचन को पढ़ने और उस पर विश्वास करने में सहायता कीजिए। आपका वचन मेरी आत्मा को सांत्वना दे और मुझे जीवन प्रदान करे। हे प्रभु, सही समय पर मुझसे बात कीजिए। मेरी पुकार सुनिए और मुझे मेरी सभी समस्याओं से मुक्त कीजिए। मुझे उस मार्ग पर मार्गदर्शन दीजिए जिस पर मुझे चलना है। यीशु के पवित्र नाम में, मैं प्रार्थना करती हूँ, आमीन।